फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI appoints Tufan Ghosh as NCA COO

BCCI ने तूफान घोष को नियुक्त किया NCA का नया सीओओ

Wed, 13 Dec 2017 09:56 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
BCCI appoints Tufan Ghosh as NCA COO
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तूफान घोष को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी एक बयान जारी कर दी।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा, 'बीसीसीआई के पास अब बेंगलुरू के एयरोस्पेस पार्क के समीप एरेबिनामंगला में 40 एकड़ जमीन है, जहां वह नई एनसीए का निर्माण करना चाहती है।' एनसीए काफी क्रिकेट खिलाड़ियों को दूसरा घर रहा है। जहां सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और अपने आप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें-- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी BCCI को चेतावनी, नए FTP प्रोग्राम पर उठाए ये सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, 'घोष एनसीए की क्षमता को उभारने और सुविधाओं को व्यवस्थित करने में मुख्य भूमिका अदा करेंगे।' एनसीए बहुत से क्रिकेट खिलाड़ियों का दूसरा घर रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य देखभाल और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में घोष के पास 29 सालों का अनुभव है। इससे पहले वो साल 2005 में कोलंबिया एशिया के सीईओ थे।

हाल ही में मुंबई में 4 दिसंबर को हुई बैठक में बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति ने एनसीए के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे और आने वाले दिनों में इसके मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कहा गया था। साल 2000 में एनसीए की स्थापना के बाद इसके मुख्य उद्देश्यों को पूरा न कर पाने के कारण कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed