{"_id":"59c00dc34f1c1b28688b552e","slug":"bcci-appeals-hc-order-lifting-lifetime-ban-on-s-sreesanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को केरल हाईकोर्ट द्वारा हटाने के बाद इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर की है। बीसीसीआई ने अपील में कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर इस क्रिकेटर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी। 34 वर्षीय श्रीसंत ने बोर्ड के इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसपर हाईकोर्ट ने सात अगस्त को श्रीसंत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन पर लगे प्रतिबंध को हटाने का निर्देश दिया था।
बीसीसीआई ने तर्क दिया कि कोर्ट केवल इस बिनाह पर श्रीसंत पर लगाए गए प्रतिबंध को नहीं हटा सकता कि दिल्ली की एक निचली अदालत ने उसे दोषमुक्त करार दिया है। जौहरी ने कहा, जिन सबूतों के आधार पर किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है उन्हीं के आधार पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।