{"_id":"6139e48b8ebc3e7cfe0ed903","slug":"bcci-apex-council-receives-conflict-of-interest-complaint-against-mahendra-singh-dhoni-after-his-appointment-as-team-india-mentor-for-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हितों का टकराव: धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाए जाने पर दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हितों का टकराव: धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाए जाने पर दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला
Thu, 09 Sep 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Sep 2021 04:11 PM IST
सार
धोनी पर हितों का टकराव का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के पूर्व आजीवन सदस्य, इंदौर के संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई की एपेक्स कॉउंसिल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी के खिलाफ गुरुवार को बीसीसीआई से शिकायत की गई है। धोनी पर हितों का टकराव का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के पूर्व आजीवन सदस्य, इंदौर के संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई की एपेक्स कॉउंसिल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गुप्ता ने लोढ़ा कमिटी के नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पद पर नहीं रह सकता है। ऐसे में धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाना नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और उन्हें बीसीसीआई ने बुधवार को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मार्गदर्शक घोषित किया है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'हां, गुप्ता ने सौरव गांगुली और जय शाह समेत एपेक्स कॉउंसिल के सदस्यों को शिकायत भेजी है। उन्होंने बीसीसीआई के संविधान के अनुच्छेद 38(4) का हवाला देते हुए यह चिट्ठी लिखी है जिसके अनुसार एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है। अब एपेक्स कॉउंसिल इस संबंध में अपने न्यायिक टीम से चर्चा करेगी।'
BCCI apex council receives conflict of interest complaint against Mahendra Singh Dhoni's appointment as Team India mentor for T20 World Cup
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2021
गौरतलब है कि बुधवार को भारतीय टीम के 15 सदस्यीय दल का एलान किया गया। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने जानकारी देते हुए धोनी को टीम का मेंटर बनाए जाने की घोषणा की।
बात करें धोनी की तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट से दूर ही रहते हैं। वह या तो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आते हैं या अपने रांची स्थित फॉर्म हाउस पर ऑर्गनिक खेती करते।