फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Apex Council Meeting: BCCI to give all Domestic cricketers hiked match fee & central contracts

बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल मीटिंग: दीवाली में घरेलू क्रिकेटर्स की हो सकती है चांदी, 40 फीसदी तक मैच फीस बढ़ा सकता है बोर्ड

Wed, 15 Sep 2021 06:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बीसीसीआई सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव को पास कर सकता है। खिलाड़ियों की मैच फीस प्रति दिन 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जा सकती है।

विज्ञापन
BCCI Apex Council Meeting: BCCI to give all Domestic cricketers hiked match fee & central contracts
बीसीसीआई घरेलू क्रिकेटर्स की मैच फीस में इजाफा कर सकता है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के समय सैलरी को लेकर परेशानी झेलने के बाद अब एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) घरेलू क्रिकेटर्स की मैच फीस में इजाफा कर सकता है। 20 सितंबर को होने वाले अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में इसपर फैसला लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बोर्ड घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस 40 फीसदी तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा बीसीसीआई राज्य निकायों के साथ मिलकर घरेलू क्रिकेटर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी दे सकता है। 
विज्ञापन


तीन टूर्नामेंट्स के लिए बढ़ सकती है मैच फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बीसीसीआई सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव को पास कर सकता है। खिलाड़ियों की मैच फीस प्रति दिन 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जा सकती है। यह सैलरी फर्स्ट क्लास क्रिकेट और वनडे मैचों के लिए होगी। जबकि, टी-20 के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस 17,500 रुपये प्रति दिन से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की जा सकती है। घरेलू क्रिकेटर्स मुख्यत: तीन टूर्नामेंट खेलते हैं। इसमें रणजी ट्रॉफी, विजय हजारी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट शामिल है।
विज्ञापन


2019 में ही की गई थी फीस बढ़ाने की घोषणा
जो खिलाड़ी मैच वाले दिन बेंच पर बैठते हैं, उन्हें मैच फीस की 50 फीसदी सैलरी दी जाती है। इसके अलावा सभी घरेलू क्रिकेटर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जा सकता है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर 2019 में ही घोषणा की थी। लेकिन लागू इसे अब से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला क्रिकेटर्स की भी मैच फीस बढ़ सकती है
जानकारी के मुताबिक, महिला क्रिकेटरों की भी मैच फीस 25 से 40 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल उन्हें वनडे के लिए प्रति मैच 12,500 रुपये दिये जाते हैं। जबकि टी-20 के लिए उनकी फीस 6250 रुपये प्रति मैच है। 


पिछले सीजन की भी भरपाई की जाएगी
इसके अलावा घरेलू क्रिकेटर्स को पिछले सीजन की भरपाई भी की जाएगी। पिछले साल कोरोना की वजह से रणजी ट्रॉफी को रद्द कर दिया गया था। बीसीसीआई सभी क्रिकेटर्स को इसके लिए मैच फीस का 50 फीसदी नुकसान भरपाई देने पर विचार कर रहा है। मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी में एक खिलाड़ी को 35 हजार रुपये प्रति दिन और 1.4 लाख रुपए प्रति मैच फीस दी जाती है। इसका मतलब यह है कि बोर्ड नुकसान भरपाई के तौर पर 70 हजार रुपये दे सकता है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed