फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces structured support for Cricket Association for the Blind in India know details

Blind Cricket: दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के सपनों को पंख, घरेलू सीरीज से विदेशी टूर्नामेंट तक...BCCI करेगा सहयोग

Sat, 21 Feb 2026 10:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Feb 2026 10:24 PM IST
सार

बीसीसीआई ने सीएबीआई को संरचित सहयोग देने की घोषणा की है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, घरेलू सीरीज और स्टेडियम सुविधाओं में सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
BCCI announces structured support for Cricket Association for the Blind in India know details
बीसीसीआई ने किया बड़ा एलान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएबीआई) के लिए एक संरचित सहयोग ढांचे की घोषणा की है। इस पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, घरेलू सीरीज के आयोजन में सहायता और स्टेडियम/मैदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बीसीसीआई ने कहा कि यह कदम क्रिकेट में समावेशी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
विज्ञापन

बीसीसीआई की सार्थक पहल
पिछले एक दशक में भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों ने वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुरुष टीम ने कई विश्व कप खिताब जीते हैं, वहीं महिला टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहला महिला विश्व कप अपने नाम किया है। इन उपलब्धियों और खिलाड़ियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने पुरुष और महिला, दोनों टीमों को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई अध्यक्ष ने जताई खुशी
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास ने बयान में कहा, 'भारत के दृष्टिबाधित क्रिकेटरों की उपलब्धियां पूरे क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय हैं। इस सहयोग ढांचे के माध्यम से बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, आधारभूत संरचना और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना चाहता है। खेल के विकास में समावेशिता हमारी सोच का अहम हिस्सा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमें उम्मीद है कि यह समर्थन टीमों को आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा और अधिक से अधिक लोगों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि क्रिकेट हर किसी का खेल बना रहे।'
विज्ञापन

बीसीसीआई की पहल के तीन प्रमुख बिंदु
  • अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
पुरुष और महिला, दोनों टीमों के लिए हर वर्ष दो विदेशी टूर्नामेंटों में भागीदारी हेतु अंतरराष्ट्रीय यात्रा सहायता प्रदान की जाएगी।
  • घरेलू सीरीज में सहयोग
भारत में आयोजित द्विपक्षीय सीरीज के दौरान मेजबान और मेहमान टीमों के लिए आवास की व्यवस्था में सहायता दी जाएगी।
  • स्टेडियम और मैदान की उपलब्धता
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए बीसीसीआई से संबद्ध स्टेडियम और मैदान उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं और पेशेवर माहौल मिल सके। बीसीसीआई ने कहा कि वह सीएबीआई के साथ मिलकर इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और भारत में दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए अवसरों का विस्तार करने को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed