वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम तय, यहां पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के भारत दौरे के एलान के बाद अब पूरे कार्यक्रम की भी घोषणा हो चुकी है। कैरेबियाई टीम अक्टूबर-नवम्बर में भारत दौरे पर होगी। इस दौरान 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैच की श्रंखला खेली जाएगी।
सीरीज का आगाज 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से होगा, जो 11 नवंबर को टी-20 मैच से खत्म होगा।
लखनऊ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय मैच, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में जोश दिखाएगी टीम इंडिया
फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-3 से पीछे चल रही है और श्रृंखला का अंतिम मैच शुक्रवार से लंदन में खेला जाएगा। टीम इसके बाद 15 से 28 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप में भाग लेगी जिसके लिए कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया है।
भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, इस खतरनाक खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
भारत के वेस्टइंडीज दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है....
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2018, टेस्ट सीरीज
4-8 अक्टूबर, पहला टेस्ट, राजकोट
12-16 अक्टूबर, दूसरा टेस्ट, हैदराबाद
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2018, वनडे सीरीज
21 अक्टूबर, गुवाहाटी
24 अक्टूबर, दूसरा वनडे, इंदौर
27 अक्टूबर, तीसरा वनडे, पुणे
29 अक्टूबर, चौथा वनडे, मुंबई
1 नवंबर, पांचवां वनडे, तिरुवनंतपुरम
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2018, टी-20 सीरीज
4 नवंबर, पहला टी-20, कोलकाता
6 नवंबर, दूसरा टी-20, लखनऊ
11 नवंबर, तीसरा टी-20, चेन्नई