भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, इस खतरनाक खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम की घोषणा की जा चुकी है। कैरेबियाई टीम अक्टूबर-नवम्बर में भारत दौरे पर होगी। इस दौरान 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैच की श्रंखला खेली जाएगी। टेस्ट टीम से सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ को बाहर रखा गया है।
36 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ इस साल श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा थे। वह तीन साल बाद टीम में लौटे थे। भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों को पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है।
आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, भारत दौरे के लिए 21 साल के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की एक साल बाद टीम में वापसी हुई है। युवा तेज गेंदबाज कीमो पॉल टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि सुनील अम्बरीस और कहमर हेमिल्टन को भी टीम में मौका दिया गया है।
वेस्टइंडीज की टीम
जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अम्बरीस, देवेंद्र बिशू, क्रैग ब्राथवेट, रोस्टन चेज, शेन डावरिच, शेनन गेब्रियल, जहमर हेमिल्टन, शिमरन हेटमेयर, शाइ होप, अल्जारी जोसेफ, कीमो पॉल, किरेल पॉवेल, केमार रोच, जोमेल वारिकन।
यहां पढ़िए दौरे का पूरा कार्यक्रम
टेस्ट सीरीज
4-8 अक्टूबर, पहला टेस्ट, राजकोट
12-16 अक्टूबर, दूसरा टेस्ट, हैदराबाद
वनडे सीरीज
21 अक्टूबर, गुवाहाटी
24 अक्टूबर, दूसरा वनडे, इंदौर
27 अक्टूबर, तीसरा वनडे, पुणे
29 अक्टूबर, चौथा वनडे, मुंबई
1 नवंबर, पांचवां वनडे, तिरुवनंतपुरम
टी-20 सीरीज
4 नवंबर, पहला टी-20, कोलकाता
6 नवंबर, दूसरा टी-20, लखनऊ
11 नवंबर, तीसरा टी-20, चेन्नई