फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces fixtures for Team India international home season 2024-25 Series vs 3 countries T20 World Cup

Schedule: टीम इंडिया के घरेलू सत्र का एलान, तीन देशों की मेजबानी करेगा भारत, पांच टेस्ट समेत कुल 16 मैच होंगे

Thu, 20 Jun 2024 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jun 2024 05:09 PM IST
सार

भारत के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

विज्ञापन
BCCI announces fixtures for Team India international home season 2024-25 Series vs 3 countries T20 World Cup
भारतीय टीम का घरेलू सत्र के कार्यक्रम का एलान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-25 के लिए भारतीय टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम का एलान कर दिया है। टीम इंडिया इस साल सितंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक कुल 16 मैच खेलेगी। इनमें पांच टेस्ट, आठ टी20 और तीन वनडे मुकाबले शामिल हैं। टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। 
विज्ञापन

सितंबर से घरेलू सत्र की शुरुआत

भारत के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। चेन्नई 19 सितंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। तीन टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज

BCCI announces fixtures for Team India international home season 2024-25 Series vs 3 countries T20 World Cup
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस सीरीज का पहला टेस्ट 16 अक्तूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। पुणे और मुंबई क्रमशः दूसरे और तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेंगे।

नए कोच की देखरेख में टीम इंडिया खेलेगी
नए साल के आगमन पर भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक व्हाइट बॉल सीरीज देखने को मिलेगी। दोनों देशों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की सीरीज के बीच भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी जाएगी। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा नवंबर-दिसंबर में होना है। सबसे खास बात तो यह है कि ये सभी सीरीज टीम इंडिया एक नए कोच की देखरेख में खेलेगी। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र 2024-25 का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है-
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed