फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces domestic schedule of 2036 matches, Mushtaq Ali Trophy to be held ahead of IPL auction

BCCI के घरेलू कार्यक्रम की घोषणा, IPL नीलामी से पहले होगी मुश्ताक अली

Thu, 04 Jul 2019 06:01 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 04 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
BCCI announces domestic schedule of 2036 matches, Mushtaq Ali Trophy to be held ahead of IPL auction
बीसीसीआई

बीसीसीआई ने घरेलू सत्र में थोड़ा बदलाव किया है जिसमें कुल 2036 मैच खेले जाएंगे और भारत के राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले कराया जाएगा। 

विज्ञापन


बुधवार को घोषित 2019-20 घरेलू कार्यक्रम में हुए बदलाव में देश के मुख्य घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्राफी को थोड़ा आगे कर दिया गया है। टूर्नामेंट आठ नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होगा जबकि पिछला सत्र फरवरी-मार्च में खेला गया था। आईपीएल नीलामी आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में होती है। 
विज्ञापन


रणजी ट्राफी पहली बार नौ दिसंबर से शुरू होकर मार्च तक खेली जायेगी और इसका फाइनल 13 मार्च को होगा। प्रारूप पिछले सत्र के समान होगा जिसमें प्लेट ग्रुप से शीर्ष टीम क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी और अगले सत्र में उसे एलीट सी ग्रुप में प्रोमोट किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलीट ग्रुप सी से दो शीर्ष टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं और इन्हें अगले सत्र में एलीट ग्रुप ए और एलीट ग्रुप बी में प्रोमोट किया जाता है। हमेशा की तरह दलीप ट्रॉफी से सत्र की शुरूआत होगी और इसके बाद विजय हजारे 50 ओवर ट्राफी, देवधर ट्राफी, रणजी ट्राफी और इरानी ट्राफी (18 से 22 मार्च तक) प्रतियोगितायें खेली जाएंगी। 


सीनियर महिला घरेलू सत्र टी20 लीग से अक्टूबर से शुरू होगा। भारत की महिला टीम का लक्ष्य 21 फरवरी से आठ मार्च तक आस्ट्रेलिया में चलने वाले टी20 विश्व कप के लिए जगह बनाना होगा। पिछले सत्र में बीसीसीआई ने नौ नयी टीमों को जोड़ा था जिससे कुल मैचों की संख्या 2017 हो गयी थी। इस साल 19 मैच और बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed