दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, पांड्या-भुवी-धवन की वापसी, रोहित बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के रविवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है, जबकि हिटमैन रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है।
हार्दिक पांडया लोअर बैक इंजरी, शिखर धवन कंधे की चोट और भुवनेश्वर कुमार हर्निया सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन-डे की शुरुआत 12 मार्च से होगी। दोनों टीमों के बाच पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
पूरा शेड्यूलः
| तारीख | मैच | कहां खेला जाएगा |
| 12 मार्च | पहला वन-डे | धर्मशाला |
| 15 मार्च | दूसरा वन-डे | लखनऊ |
| 18 मार्च | तीसरा वन-डे | कोलकाता |
भारतीय टीमः
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
#TeamIndia for 3-match ODI series against SA - Shikhar Dhawan, Prithvi Shaw, Virat Kohli (C), KL Rahul, Manish Pandey, Shreyas Iyer, Rishabh Pant, Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Bhuvneshwar Kumar, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah, Navdeep Saini, Kuldeep Yadav, Shubman Gill. pic.twitter.com/HD53LRAhoh
— BCCI (@BCCI) March 8, 2020