{"_id":"5f9eb9698ebc3eefb908ac60","slug":"bcci-announced-jio-as-the-title-sponsor-of-the-women-t20-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jio बना महिला टी-20 चैलेंज का टाइटल प्रायोजक, BCCI ने किया एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jio बना महिला टी-20 चैलेंज का टाइटल प्रायोजक, BCCI ने किया एलान
Sun, 01 Nov 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
महिला टी-20 चैलेंज
- फोटो : @IPL
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को जियो को महिला टी-20 चैलेंज का टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है। बता दें कि महिला टी-20 चैलेंज का आयोजन चार से नौ नवंबर के बीच शारजाह में किया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के कारण इन प्रदर्शनी मैचों के आयोजन पर पहले संदेह व्यक्त किया जा रहा था लेकिन अगस्त में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि की थी कि इस टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
गांगुली ने बीसीसीआई के बयान में कहा, 'हमें उम्मीद है कि जियो महिला टी-20 चैलेंज अधिक लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिये प्रेरित करेगा और माता पिता में यह विश्वास भरेगा कि क्रिकेट उनकी बेटियों के लिए करियर का एक बेहतर विकल्प हो सकता है।'
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में तीन टीमें वेलोसिटी, सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स भाग लेंगी। ये टीमें एक एक बार आपस में एक दूसरे से भिड़ेंगी और फाइनल नौ नवंबर को खेला जाएगा। इसके एक दिन बाद आईपीएल फाइनल होगा।
ऑस्ट्रेलिया की कोई भी खिलाड़ी इसमें भाग नहीं लेगी क्योंकि अभी उनके देश में महिला बिग बैश लीग चल रहा है। इस टूर्नामेंट में हालांकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश आदि देशों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और प्रमुख नीता अंबानी ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी लड़कियों को बुनियादी और प्रशिक्षण की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराएं।'
महिला टी-20 चैलेंज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | बनाम | जगह |
| पहला | 04 नवंबर 2020 | सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी | शारजाह |
| दूसरा | 05 नवंबर 2020 | वैलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स | शारजाह |
| तीसरा | 07 नवंबर 2020 | ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज | शारजाह |
| फाइनल | 09 नवंबर 2020 | शारजाह |