{"_id":"5e130abe8ebc3e87c20e624d","slug":"bcci-angry-over-abandoned-of-ind-vs-sl-1st-t20-at-guwahati-asks-chief-curator-for-report-on-pitch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश नहीं बल्कि इस गलती से रद्द हुआ गुवाहाटी टी-20, नाक कटने के बाद सख्त हुआ BCCI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश नहीं बल्कि इस गलती से रद्द हुआ गुवाहाटी टी-20, नाक कटने के बाद सख्त हुआ BCCI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 06 Jan 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारत-श्रीलंका मैच रद्द
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जाना था। मगर लगातार बारिश और पिच गीली होने की वजह से इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।
2 of 6
पिच सुखाते ग्राउंडकर्मी
- फोटो : ट्विटर
दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 रद्द होने की वजह से बीसीसीआई नाराज है। बीसीसीआई ने चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक से इस मद में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, इस मामले में बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'इससे राज्य क्रिकेट संघ की अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन को लेकर अनुभवहीनता सामने आ गई। किसी एसोसिएशन को इस तरह की चुनौती से निपटना नहीं सिखाया जाता है। मेरे हिसाब से पिच क्यूरेटर और सीईओ इसके जिम्मेदार हैं।'
3 of 6
BCCI
इसके अलावा बीसीसीआई के जीएम सबा करीम ने इस मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। उन्होंने साफ कर दिया, मैं पिच क्यूरेटर से पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद भी इस विषय पर कुछ कह पाऊंगा। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टॉस तय समायानुसार हो गया था। मगर बारिश लगातार रुक रुक कर होती रही। अंपयार ने तीन बार अलग-अलग समय पर मैदान का जायजा लिया। वहीं, ग्राउंड स्टाफ हेयर ड्रायर और आयरन से पिच को सुखाते नजर आए। ताकि मैच कम ओवर का भी हो सके। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
5 of 6
गीली पिच का मुआयना करते विराट
- फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच में इस बात की उम्मीद कभी नहीं की जाती कि बारिश के दौरान पिच पर जो कवर डाले गए हों वो फटे हुए हैं और उनसे पानी रिसकर पिच पर पहुंच जाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।