{"_id":"d57b9e86-7f85-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-and-ca-officials-in-city-to-review-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई और सीए ने हैदराबाद में सुरक्षा की समीक्षा की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई और सीए ने हैदराबाद में सुरक्षा की समीक्षा की
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारियों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां दो से पांच मार्च तक होने वाले दूसरे टेस्ट से पूर्व सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और शहर के पुलिस आयुक्त से मिले।
विज्ञापन
पिछले बृहस्पतिवार को शहर में हुए धमाकों के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा प्रमुख सहित सीनियर बोर्ड अधिकारियों ने मैच के आयोजन स्थल राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का आकलन किया।
विज्ञापन
हैदराबाद क्रिकेट संघ के सचिव एमवी श्रीधर ने हालांकि इसे नियमित दौरा करार दिया। बीसीसीआई के क्रिकेट विकास महाप्रबंधक रत्नाकर शेट्टी मुंबई से इस बैठक के लिए आए थे। एचसीए अधिकारियों ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
श्रीधर ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह किसी चीज से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने पूरे समर्थन का आश्वासन दिया है। अगर ऑस्ट्रेलिया की कोई विशिष्ट मांग होगी तो मेजबान संघ उस पर विचार करेगा। दिलसुखनगर के बस स्टैंडों के समीप हुए दो जबर्दस्त धमाकों में 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 84 लोग घायल हुए थे।