फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bcb says Indian Coaches Of Bangladesh Womens Team Will Not Travel To Pakistan

बांग्लादेश को करना है पाकिस्तान का दौरा, अब भारतीय कोच और स्टाफ ने जाने से किया मना

Sun, 29 Sep 2019 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bcb says Indian Coaches Of Bangladesh Womens Team Will Not Travel To Pakistan
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अगले महीने टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे। बांग्लादेश की टीम 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक पाकिस्तान के दौर पर जाएगी। 

विज्ञापन


जहां उसे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के अलावा दो एकदिवसीय मुकाबले भी खेलने हैं। टीम हालांकि बांग्लादेश सरकार से सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने रविवार को बताया कि अगर टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाती है तो मुख्य कोच अंजू जैन, सहायक कोच देविका पालशिखर और ट्रेनर कविता पांडे दौरे पर नहीं जाएंगी।

चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य 20 से 28 अक्टूबर तक श्रीलंका में खेली जाने वाली एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए जाने वाली बांग्लादेश की टीम के साथ रहेंगे।

चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान दौरे के समय हमारी एक टीम श्रीलंका भी जाएगी। पाकिस्तान दौरे को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए हमने कोचिंग टीम के भारतीय सदस्यों को श्रीलंका जाने वाली टीम के साथ भेजने का फैसला किया है।' श्रीलंका की पुरुष टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज करती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed