{"_id":"60a923e71c2ef830dd26a620","slug":"bcb-director-khalid-mahmood-covid-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बीसीबी के निदेशक खालिद महमूद संक्रमित, घर में खुद को किया आइसोलेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना: बीसीबी के निदेशक खालिद महमूद संक्रमित, घर में खुद को किया आइसोलेट
Sat, 22 May 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 22 May 2021 09:01 PM IST
सार
- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद कोरोना संक्रमित
- महमूद 21 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए, घर में खुद को किया आइसोलेट
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और घर में पृथकवास पर हैं। श्रीलंका के हाल के टेस्ट दौरे पर बांग्लादेश टीम के निदेशक रहे 49 साल के खालिद इसी टीम के खिलाफ रविवार से स्वदेश में शुरू हो रही वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
खालिद 31 मई से शुरू होने वाली ढाका प्रीमियर लीग की टीम के कोच भी हैं। खालिद ने शनिवार को क्रिकबज से कहा, 'मैं कल (21 मई) कोरोना पॉजिटिव पाया गया।' उन्होंने कहा, 'मैं अभी घर में पृथकवास से गुजर रहा हूं लेकिन कोई बड़ा लक्षण नजर नहीं आ रहा है।'
विज्ञापन
खालिद ने 1998 से 2006 तक बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 12 टेस्ट और 77 वनडे खेले। श्रीलंका से लौटने के बाद खालिद दो बार परीक्षण में निगेटिव पाए गए थे लेकिन फिर पॉजिटिव आए। खालिद बांग्लादेश की टीम से नहीं जुड़े, जिसने 18 मई से ट्रेनिंग शुरू की।
विज्ञापन