फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BBL 11 Corona havoc on Big Bash League England called six of its players from Australia

BBL 11: बिग बैश लीग पर कोरोना के कहर का असर, इंग्लैंड ने अपने छह खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया से बुलाया

Sun, 02 Jan 2022 09:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Jan 2022 09:23 PM IST
सार

इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के वेस्टइंडीज के दौरे से पहले आइसोलेट होने के लिए जल्दी घर जाने के लिए कहा गया है। ईसीबी ने टी20 टीम में चुने गए इंग्लैंड के खिलाड़ियों को 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया छोड़ने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
BBL 11 Corona havoc on Big Bash League England called six of its players from Australia
बिग बैश लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज के साथ-साथ बिग बैश लीग पर कोरोना के कहर का असर देखने को मिल रहा है। बिग बैश लीग में 11 खिलाड़ी सहित 19 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, एशेज सीरीज खेल रही इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बिग बैश में खेल रहे अपने छह खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के वेस्टइंडीज के दौरे से पहले आइसोलेट होने के लिए जल्दी घर जाने के लिए कहा गया है। ईसीबी ने टी20 टीम में चुने गए इंग्लैंड के खिलाड़ियों को 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया छोड़ने का आदेश दिया है। इंग्लिश टीम इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम सिडनी थंडर की ओर से खेलने वाले सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद के अलावा एडिलेड स्ट्राइकर्स के जॉर्ज गार्टन, पर्थ स्कॉर्चर्स के टाइमल मिल्स, मेलबर्न रेनेगेड्स के रीस टोप्ले और सिडनी सिक्सर्स के जेम्स विंस हैं। ईसीबी के फैसले से बिग बैश लीग की टीमें नाराज हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही इस पर बयान जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार (31 दिसंबर) को सिडनी थंडर्स की टीम ने इस बात की जानकारी दी थी कि उसके चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिडनी थंडर्स के बाद मेलबर्न स्टार्स ने यह कहा था कि उसके सात खिलाड़ी और आठ सपोर्ट स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों टीमों ने किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ का नाम नहीं बताया।


एशेज सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित हुए हैं। वे सिडनी में पांच जनवरी से होने वाले मुकाबले में टीम के सदस्य नहीं होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट के लिए मिचेल मार्श, निक मैडिंसन और जोस इंग्लिश को टीम के साथ कवर के तौर पर जोड़ा है। वहीं, डेविड बून की जगह स्टीव बनार्ड मैच रेफरी होंगे। बून भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed