फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batter Karun Nair hopeful to play for India again after bull run in Vijay Hazare Trophy for Vidarbha

Karun Nair: करुण नायर को भारतीय जर्सी में उतरने का भरोसा, तूफानी पारी के बाद बोले - सपना अब भी बरकरार

Fri, 17 Jan 2025 04:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:10 PM IST
सार

नायर ने विदर्भ के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 752 रन बनाए हैं। ये वही करुण नायर हैं जिन्होंने तीन साल पहले लिखा था, 'हे भगवान! कृपया मुझे एक और मौका दें।' यह तो वक्त ही बताएगा कि करुण भारतीय टीम में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन इस बल्लेबाज ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

विज्ञापन
Batter Karun Nair hopeful to play for India again after bull run in Vijay Hazare Trophy for Vidarbha
करुण नायर - फोटो : BCCI

विस्तार

पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे करुण नायर को उम्मीद है कि वह एक बार फिर भारतीय जर्सी में उतरेंगे। करुण ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी। विजय हजारे ट्रॉफी 2024/25 में उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी को चौंक दिया है जिससे उनके लिए भारतीय टीम का दरवाजा फिर से खटखटाने लगा है।
विज्ञापन

विदर्भ के लिए किया है शानदार प्रदर्शन 
नायर ने विदर्भ के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 752 रन बनाए हैं। ये वही करुण नायर हैं जिन्होंने तीन साल पहले लिखा था, 'हे भगवान! कृपया मुझे एक और मौका दें।' यह तो वक्त ही बताएगा कि करुण भारतीय टीम में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन इस बल्लेबाज ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। करुण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुरा हुआ था और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक लगाने के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। करुण ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद वह तीन टेस्ट और खेले और चार पारियों में 54 रन बनाए। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर कभी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुण ने कहा, भारत के लिए खेलने का सपना हमेशा रहा है। वह सपना अभी भी पल रहा है। हम इसी के लिए खेलते हैं। एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलना है। जब तक चयन नहीं होता, यह सपना ही है। लेकिन मैं एक समय पर एक ही पारी पर फोकस करना चाहूंगा। मैने कुछ अलग नहीं किया। कोई राज नहीं है। यह बरसों की मेहनत और सब्र का फल है। हर दिन मैं एक नई चुनौती की तरह लेता हूं और कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं। 
विज्ञापन

एक ऐसा भी समय था जब वह अपने भविष्य को लेकर आशंकित थे क्योंकि घरेलू मैचों और आईपीएल में रन नहीं बन रहे थे। इस बारे में करुण ने कहा, अगर मैं कहूं कि डरा नहीं था तो वह झूठ होगा। हर किसी को ऐसा ही महसूस होता होगा लेकिन मैने कभी नहीं सोचा कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मैं इतना ही सोचता था कि यह किस दिशा में जा रहा है, मैं क्या कर रहा हूं, ऐसा क्यो हो रहा है। उस दौर से बाहर आने में समय लगा और फिर मैने खुद से कहा कि नए सिरे से आगाज करना होगा। मैने खुद को कुछ समय दिया और अपने बारे में और अपने खेल के बारे में काफी कुछ सीखा। मैं उन सीखों के लिए शुक्रगुजार हूं, उनके बिना यहां इस स्थिति में नहीं होता। 

टेस्ट टीम में विराट या रोहित को रिप्लेस कर सकते हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम मोड़ पर हैं, तो करुण नायर के अनुभव का इस्तेमाल किया जा सकता है और उन्हें टेस्ट में मौका मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव के इस दौर में चयनकर्ता करुण को फिर से शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक समय था जब करुण को घरेलू टूर्नामेंट में भी कोई टीम शामिल नहीं कर रही थी। इसके बाद भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और वर्तमान बीसीसीआई जनरल मैनेजर अबे कुरुविला उनके बचाव में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed