इंग्लैंड के बल्लेबाज ने खेला अनोखा शॉट, सोशल मीडिया पर मिला दिलचस्प नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में नए-नए शॉट्स इजाद हुए हैं। क्रिकेट जगत में कुछ खिलाड़ियों के ट्रेडमार्क शॉट्स बन चुके हैं, जैसे श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान दिलस्कूप, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का स्विच हिट और महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट। ये सभी खिलाड़ी इन शॉट्स को खेलने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने इन सभी शॉट्स को एक बार में ही खेल दिया, जिसे सोशल मीडिया पर अलग ही नाम मिला है।
जी हां, इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने बेहद अनोखा शॉट खेला, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तबरेज शेख नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बल्लेबाज ने पहले अपना बल्ला हेलीकॉप्टर शॉट खेलने के लिए घुमाया और फिर स्विच हिट खेलने के लिए तैयार हो गया, लेकिन जैसे ही गेंद उसकी तरफ आई बल्लेबाज ने पैडल स्कूप खेलकर फाइन लेग की तरफ चौका जड़ दिया।
What is that 😂😂😂 pic.twitter.com/iZ1lk6agGR
— Tabrez Shaikh (@its_tabrez_4u) September 7, 2017
😂😂😂😂😂 @josbuttler https://t.co/CSwNtdcjl1
— Eoin Morgan (@Eoin16) September 8, 2017
वीडियो देखकर समझ नहीं आ रहा है कि गेंदबाज ज्यादा कनफ्यूज है या बल्लेबाज। ट्विटर पर इस शॉट के नामकरण का सिलसिला भी शुरू हो गया। क्रिकेट फैंस ने इसे दिलस्कूप और हैलीकॉप्टर शॉट का मेल बताया और इसका नाम हैलीस्कूप रखा है।
ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या ने परिणीति चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की बातों पर तोड़ी चुप्पी
Found the Batsman behind this Innovative Stroke : @HugoHam96
— Tabrez Shaikh (@its_tabrez_4u) September 8, 2017
That was very well played :-P
वीडियो में मौजूद खिलाड़ी इंग्लैंड के ह्यूगो हैमंड हैं। वह इंग्लैंड फिजिकल डिसेबिलिटी टीम के साथ हैमशायर डिसेबिलिटी टीम के लिए भी खेल चुके हैं।