फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batsman missing free hit in IPL 9

तो अब फ्री हिट में भी नहीं रही छक्कों की गारंटी

Thu, 21 Apr 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Batsman missing free hit in IPL 9

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फ्री हिट का इतिहास बहुत पुराना नहीं है लेकिन जब 2007 में पहली बार इस खेल में लाया गया था तो इसे बल्लेबाजों के लिए मैच के दौरान एक वरदान जैसा माना गया। क्योंकि फ्री हिट एक ऐसा ऑप्शन था बल्लेबाजों के लिए, जिसमें वह बोल्ड, कैच या स्टंप आउट होने की चिंता किए बगैर बड़ा शॉट खेल सकता था।

विज्ञापन


आईपीएल जिसमें बल्लेबाज धूम-धड़ाके के अंदाज में बल्लेबाजी करता है और उसे अचानक एक फ्री हिट मिल जाए तो यह क्रीज पर खड़े किसी बल्लेबाज की बड़ी मुराद पूरी होने जैसा है। लेकिन इंडियन प्रमियर लीग के नौंवें संस्करण में बहुत कुछ उलटा देखने को मिल रहा है। गेंदबाज फ्री हिट पर बल्लेबाजों के बड़े शॉट खेलने से रोक पाने में कामयाब होने लगे हैं और इस समय आईपीएल में जैसा दिख रहा है उससे तो यही लगता है।
विज्ञापन


आज का क्रिकेट (वनडे और टी-20) एक तरह से बल्लेबाजों को ढेरों सहुलियत देने वाला हो गया है। पहले गेंदबाज के क्रीज से आगे या पीछे जाकर गेंदबाजी करने पर अंपायर नोबॉल दिया करते थे, लेकिन करीब 2 साल पहले बदले नियम के बाद हर तरह से करार दिए गए नोबॉल पर बल्लेबाज को फ्री हिट मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री हिट पर बल्लेबाज रन आउट होने के अलावा अन्य किसी भी तरीके से आउट नहीं होगा, ऐसे में इस गेंद को बल्लेबाज मनमर्जी के मुताबिक खेल सकता है। और माना जाता है कि गेंदबाज भी यही सोचता है कि इस गेंद पर चौका या छक्का लगना तय है क्योंकि इस परिस्थिति में क्षेत्ररक्षण में भी कुछ भी बदलाव करने की इजाजत नहीं होती। लेकिन गेंदबाजों ने आईसीसी के अपने खिलाफ बनाए इस नियम पर काफी काम किया और अब फ्री हिट पर बड़ा शॉट खेलने का कोई मौका नहीं देते। फ्री हिट की शुरुआत में बल्लेबाजों का खूब दबदबा दिखा और वो बड़ा शॉट खेलने में सफल भी रहते थे।

अब तक 11 फ्री हिट चांस, सिर्फ 5 बार ही गेंद गई सीमा पार

Batsman missing free hit in IPL 9

आईपीएल में देखें तो साफ नजर आएगा कि अब फ्री हिट बल्लेबाजों के लिए फायदे का सौदा नहीं रहा। टूर्नामेंट के नौंवें संस्करण के खेले गए शुरुआती 14 मैचों पर नजर डाली जाए तो लगता है कि अब गेंदबाज काफी चतुर हो गए हैं और वे यॉर्कर, स्लोअर, फुल लेंग्थ या शॉर्ट लेंग्थ गेंद डालकर बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे हैं। सीमित क्षेत्ररक्षण और रन आउट को छोड़कर अन्य किसी भी तरीके से आउट नहीं के विकल्प के बावजूद बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे हैं।

अब तक कुल 11 नोबॉल डाले गए जिसमें बल्लेबाज को 11 फ्री हिट मिले, सिर्फ 2 गेंद पर ही बल्लेबाज छक्का लगा सके। आखिरी नोबॉल रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने डाला था जिस पर फ्री हिट मिला और मुंबई के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने चौका जड़ दिया था।

इन 11 फ्री हिट्स पर 2 बार तो बल्लेबाज कोई रन ही नहीं बना सका। जबकि 2 बार बल्लेबाज हवाई शॉट्स खेलने के चक्कर में 1-1 रन और फिर 2 बार 2-2 रन ही बना पाए। इसके अलावा 3 मौके ऐसे रहे जिसमें बल्लेबाज चौका लगाने में कामयाब रहा।

आईपीएल के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। यह पहला नोबॉल जसप्रीत बुमराह ने डाली थी जिस पर फ्री हिट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed