फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Baroda Womens Cricket Team Collided with Truck in Visakhapatnam; 4 players and coach were injured

Womens T20 Championship: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम की बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

Fri, 21 Oct 2022 06:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Oct 2022 06:46 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उस स्थान पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, घायल खिलाड़ी अब ठीक हैं।

विज्ञापन
Baroda Womens Cricket Team Collided with Truck in Visakhapatnam; 4 players and coach were injured
बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम की बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हुआ। बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार खिलाड़ी और एक कोच समेत कुल पांच लोगों के घायल होने की खबर है। इन सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। क्रिकेट में यह इस तरह का पहला हादसा है, जब टीम को ले जा रही बस दर्घटनाग्रस्त हो गई हो। 
विज्ञापन

विशाखापट्टनम पुलिस के मुताबिक, बस ग्नानापुरम के पास ट्रक से टकरा गई थी। पांच घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चला। इलाज के बाद सभी को वडोदरा भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ उस वक्त बड़ौदा की टीम मैच खेलने के बाद एयरपोर्ट जा रही थी। टाटी चेतलपालेम नेशनल हाईवे पर बस ट्रक से टकरा गई। ट्रक भी उसी लेन में बस के आगे जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उस स्थान पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, घायल खिलाड़ी अब ठीक हैं। बड़ौदा की टीम ने 16 अक्तूबर को विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाई एस राजशेखरा रेड्डी स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में मुंबई ने बड़ौदा को 66 रन से हरा दिया था। इसके बाद टीम विशाखापट्टनम में ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed