सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: बड़ौदा और राजस्थान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
बड़ौदा ने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हरियाणा को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बड़ौदा की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 20 ओवर्स में सात विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने विष्णु सोलंकी (71*) और कप्तान केदार देवधर (43) की शानदार पारियों की बदौलत दो विकेट खोकर यह मैच अपने नाम कर लिया। अब 29 जनवरी को बड़ौदा का मुकाबला तमिलनाडु से होगा। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के दूसरे क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम ने हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। बता दें कि तमिलनाडु और बड़ौदा के बीच 29 जनवरी को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में जो टीम जीतेगी वो सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करेगी।
What a thriller! 👏👏
Baroda held their nerve to seal a last-ball win over Haryana and with it, sealed a place in the #SyedMushtaqAliT20 semifinals. 👌👌 #HARvBDA #QF3विज्ञापन
Scorecard 👉 https://t.co/NXEMYvhda0 pic.twitter.com/6y7WUX2CTS — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 27, 2021
राजस्थान ने चौथे क्वार्टरफाइनल में बिहार को 16 रन से हराया
उधर, राजस्थान ने चौथे क्वार्टरफाइनल में बिहार को 16 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला पंजाब से होगा, जिसने पहले क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक को नौ विकेट से हराया था।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम चार विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और मैच हार गई। राजस्थान की तरफ से महिपाल लोमोर ने नाबाद 78 रन बनाए।
Mahipal Lomror's 37-ball 78*-run blitz sets up Rajasthan's 16-run win over Bihar in the #QF4 of the #SyedMushtaqAliT20. 👏👏 #BIHvRAJ
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 27, 2021
Watch the highlights of the match 🎥👇https://t.co/UiWJOngL4W pic.twitter.com/wRMKNw0ghu