{"_id":"5bd0dca7bdec22694e6b7234","slug":"bangladesh-won-by-7-wickets-to-defeate-zimbabwe-at-chittagong","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, वन-डे सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे को हराकर बांग्लादेश ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, वन-डे सीरीज पर किया कब्जा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
liton das
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज इमरुल कायस (90) और लिटन दास (83) की शानदार पारी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे वन-डे में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया है। बता दें सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 26 अक्टूबर को चटगांव में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस मुकाबले में मोहम्मद सैफुद्दीन को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 44.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमरुल और लिटन की सलामी जोड़ी ने बांग्लादेश को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
23वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिटन दास के रूप में बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा। उन्हें सिकंदर रजा ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 77 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 83 रन की उम्दा पारी खेली। इसके अलावा मुशफिकुर रहीम (40) और मोहम्मद मिथुन ने नाबाद 24 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। मोहम्मद सैफुद्दीन ने पांचवें ओवर की 5वीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज हैमिल्टन मसाकादजा (14) को मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
इसके बाद टेलर ने केपास झुवाओ (20) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 12वें ओवर में झुवाओ भी आउट हो गए। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 75 रन की शानदार पारी टेलर ने खेली। इसके अलावा सीन विलियम्स 47 और सिकंदर रजा ने 49 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद सैफुद्दीन के अलावा मशरफे मुर्तजा, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह को एक-एक विकेट मिला।