फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh vs Australia First test at Dhaka Day two

BANvsAUS: शाकिब के पंजे में फंसा ऑस्ट्रेलिया, मजबूत स्थिति में पहुंचा बांग्लादेश

Mon, 28 Aug 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 28 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh vs Australia First test at Dhaka Day two
शाकिब अल हसन

लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन (5/68) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश की पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन पर ढेर हो गई। शाकिब ने पहली पारी में 84 रन बनाने के बाद 68 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन


बांग्लादेशी स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए। बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 43 रन की बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 45 रन बना लिए जिसके बाद उसकी कुल बढ़त 88 रन की हो गई है। ओपनर तमीम इकबाल 30 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि तैजुल ने अभी खाता नहीं खोला है। सौम्य सरकार 15 रन के निजी स्कोर पर एगर का शिकार बने। 
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 102 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी। पैट कमिंस और एश्टन एगर ने टीम को कुछ संभालने की कोशिश की और नौवें विकेट पर 49 रन की साझेदारी की। कमिंस 25 रन बनाकर आउट हुए। एगर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। शाकिब ने 16 बार किसी एक मैच में पांच विकेट झटके हैं जिसमें से तीन बार उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार बांग्लादेशी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है। इससे पहले 2006 में फातुल्ला में उसने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 158 रन की मजबूत बढ़त ली थी लेकिन उस मैच में बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी थी।


बांग्लादेशी सरजमीं पर स्पिनरों का जलवा कायम
बांग्लादेशी सरजमीं पर मेजबान टीम के स्पिनरों का जलवा पिछले तीन टेस्ट से कायम है। बांग्लादेशी स्पिनरों ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले तीन टेस्ट मैचों में 47 विकेट झटके हैं जिसमें कुल 48 विकेट गिरे हैं। बांग्लादेशी सरजमीं पर पिछले तीन टेस्ट में पेसर कामरुल इस्लाम रब्बी ने वह एक विकेट लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed