फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Tour of SA Shakib Al Hasan to tour South Africa after being rested

Bangladesh Cricket: शाकिब का बड़ा यू-टर्न, टेस्ट-वनडे सीरीज खेलने जाएंगे दक्षिण अफ्रीका, पहले किया था इनकार

Sat, 12 Mar 2022 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने का फैसला किया है। वे अफ्रीकी दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। शाकिब ने पहले सीरीज में हिस्सा लेने से इनकार किया था। 

विज्ञापन
Bangladesh Tour of SA Shakib Al Hasan to tour South Africa after being rested
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने का फैसला किया है। वे अफ्रीकी दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। शाकिब ने पहले सीरीज में हिस्सा लेने से इनकार किया था। वे आराम करना चाहते थे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और बबल थकान का हवाला दिया था। इसके बाद बोर्ड ने उन्हें 30 अप्रैल तक के लिए आराम दे दिया था।
विज्ञापन


आराम के लिए पर्याप्त समय मिलने के बाद शाकिब ने यू-टर्न लिया है। उन्होंने नाम वापस लेते हुए था- मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रहा हूं। मैं अपने साथियों को धोखे में नहीं रखना चाहता। मैं 22 नवंबर तक ब्रेक लेना चाहता था, लेकिन यह नहीं हो सकता। मैं अब सफेद गेंद की क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं, क्योंकि अगले दो साल में दो वर्ल्ड कप होने हैं। मुझे नहीं लगता है कि मैं ज्यादा क्रिकेट खेल पाऊंगा। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में लग रहा था कि मैं जबरदस्ती खेल रहा हूं।
विज्ञापन


शाकिब ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे में 74 रन बनाए थे। दो टी20 मैचों में उन्हें सात विकेट मिले थे। शाकिब के इस फैसले की आलोचना बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन पेपोन ने की थी। शाकिब ने बोर्ड अध्यक्ष से बात करके टीम के साथ जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार (12 मार्च) को शाकिब ने कहा- मैंने पेपोन भाई से पिछले दो दिन में कई बार बात की है। हमने इस दौरान पूरे साल की योजना के बारे में बात की। मैं अब तीनों फॉर्मेट के लिए उपलब्ध रहूंगा। बोर्ड यह तय करेगा कि मुझे कब आराम मिलना चाहिए और कब नहीं। मैं दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए तैयार हूं। 


35 साल के शाकिब रविवार को ढाका से जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच 18 मार्च, दूसरा वनडे 20 मार्च और तीसरा वनडे मैच 23 मार्च को खेला जाएगा। वहीं दो टेस्ट मैच 31 मार्च से आठ अप्रैल तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed