{"_id":"6321af3fb9b9996d5b4e4c35","slug":"bangladesh-team-announced-for-t20-world-cup-2022-mahmudullah-out-shakib-al-hasan-will-play-eighth-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान, महमूदुल्लाह बाहर, शाकिब खेलेंगे आठवां विश्व कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान, महमूदुल्लाह बाहर, शाकिब खेलेंगे आठवां विश्व कप
Wed, 14 Sep 2022 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:09 PM IST
सार
चयनकर्ताओं ने हाल ही में एशिया कप में खेलने वाली टीम के छह खिलाड़ियों को स्क्वॉड से बाहर किया है। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम की कमान संभालेंगे। यह शाकिब का आठवां टी-20 वर्ल्ड कप होगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए दिग्गज ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
महमूदुल्लाह रियाद
चयनकर्ताओं ने हाल ही में एशिया कप में खेलने वाली टीम के छह खिलाड़ियों को स्क्वॉड से बाहर किया है। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम की कमान संभालेंगे। यह शाकिब का आठवां टी-20 वर्ल्ड कप होगा। वह अब तक इस टूर्नामेंट के सातों संस्करण (2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021) में खेल चुके हैं।
कप्तान शाकिब अल हसन
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने एशिया कप के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। ऐसे में वह भी इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे। महमूदुल्लाह के अलावा एनामुल हक, मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन और मेहदी हसन को भी टीम से ड्रॉप किया गया है। इनकी जगह नजमुल हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरूल हसन और हसन महमूद को बांग्लादेश के स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
लिटन दास
लिटन दास
वहीं, शोरिफुल इस्लाम, रिशद हुसैन, मेहदी हसन और सौम्य सरकार को रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। बांग्लादेश की यही 15 सदस्यीय टीम वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी हिस्सा लेगी। यह सीरीज सात अक्तूबर को शुरू होगी और 14 अक्तूबर तक खेली जाएगी। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में हिस्सा लेगी।
दरअसल, महमूदुल्लाह पिछले काफी दिनों से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। एशिया कप में उन्होंने 106.12 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 52 रन बनाए थे। इस साल महमूदुल्लाह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आठ पारियों में 151 रन बनाए हैं। वहीं, ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की वापसी हुई है।
महमूदुल्लाह
महमूदुल्लाह
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: शाकिब अल हसन (कप्तान), सब्बीर रहमान, मेंहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नसुम अहमद।