फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Star cricketer Shakib Al Hasan redy to play IPL 2021 for Kolkata Knight Riders BCB said NOC will remain

खुशखबरी: शाकिब अल हसन को आईपीएल खेलने की मिली हरी झंडी, BCB ने दी थी धमकी

Fri, 26 Mar 2021 04:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 26 Mar 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Star cricketer Shakib Al Hasan redy to play IPL 2021 for Kolkata Knight Riders BCB said NOC will remain
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट संचालन प्रमुख अकरम खान ने कुछ दिन पहले शाकिब अल हसन के आईपीएल में खेलने को लेकर बयान दिया था। अकरम खान ने कहा था कि वह आईपीएल में शाकिब अल हसन के खेलने पर उनकी एनओसी पर विचार करेंगे। लेकिन अब अकरम खान ने अपने बयान पर यू-टर्न लिया है। बीसीबी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि शाकिब के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


एक क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज से बात करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक इस्माइल हैदर ने कहा, शाकिब के लिए एनओसी जस की तस रहेगी, वह आईपीएल खेलने के लिए जा सकते हैं। उनके इस बयान के बाद शाकिब के आईपीएल 2021 में खेलने की राह साफ हो गई है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में शाकिब अल हसन आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। वह इस महीने के अंत में केकेआर का कैंप ज्वाइन करेंगे। इस बार आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शाकिब अपनी एनओसी के तहत 18 मई तक आईपीएल खेलेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि उसके बाद उन्हें देश की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना होगा। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 20 मई से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आईपीएल के चलते शाकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के बीच ये टेस्ट सीरीज 21 अप्रैल से खेली जाएगी। बीते सप्ताह शाकिब ने आईपीएल में खेलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने बांग्लादेश नहीं लौटेंगे। शाकिब ने ये भी कहा था कि उन्हें आईपीएल खेलने का फायदा टी-20 विश्व कप में मिलेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed