फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Fast Bowler Shahadat Hussain Freed From Charges By Court

क्रिकेटर शहादत हुसैन और उनकी पत्नी को कोर्ट ने बरी किया

Mon, 07 Nov 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Fast Bowler Shahadat Hussain Freed From Charges By Court
शहादत हुसैन - फोटो : getty
बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ शाहदत हुसैन और उनकी पत्नी न्रित्तो शहादत को रविवार की सुबह कोर्ट ने नाबालिग नौकरानी केस से बरी किया। 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ हुसैन और उनकी पत्नी पर आरोप था कि इन्होंने इनके घर पर काम करने वाली 11 साल की बच्ची पर जुल्म किया और उसे मार पीटकर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद वो बच्ची सड़क के किनारे चोटिल अवस्था में पाई गई थी। इसके बाद शहादत और उनकी पत्नी न्रित्तो पर केस दर्ज किया गया था। रविवार को जज ने इन दोनों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत न होने के कारण इस केस से बरी कर दिया। खबर है कि विरोधी वकील के पास इन दोनों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं था।
विज्ञापन


पीड़िता ने पिछले साल 6 सितंबर को मीरपुर पुलिस स्टेशन में इस क्रिकेटर और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो मीरपुर पुलिस स्टेशन में दाखिल की गई थी। शहादत को साल 2015 में ही सितम्बर के महीने में इस केस के दाखिल होने के तुरंत बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा ने निलंबित कर दिया गया था। उनके साथ साथ उनकी पत्नी पर भी महिला और बच्चों पर अत्याचार करने का केस दर्ज किया गया था। ये जोड़ी पिछले साल अक्टूबर से करीब दो महीने तक पुलिस की कस्टडी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed