फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricketer Mahmudullah Riyad announced retirement from international cricket after Champions Trophy

Mahmudullah: चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश को लगा झटका, महमूदुल्लाह ने लिया संन्यास

Wed, 12 Mar 2025 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:47 PM IST
सार

महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से कहा था कि वह उन्हें केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं करें। महमूदुल्लाह ने अपना करियर बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज के रूप में खत्म किया।

विज्ञापन
Bangladesh cricketer Mahmudullah Riyad announced retirement from international cricket after Champions Trophy
महमूदुल्लाह - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद झटका लगा है और उसके बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं जीत सका था और पहले ही दौर से बाहर हो गया था। महमूदुल्ला इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला था। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी 
महमूदुल्लाह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल थे और 14 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए थे। टीम के जल्दी बाहर होने के बाद महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से कहा था कि वह उन्हें केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं करें। महमूदुल्लाह ने अपना करियर बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज के रूप में खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया एलान 
महमूदुल्लाह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 433 पारियों में 31.83 के औसत से 11047 रन बनाए जिसमें नौ शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। इस अनुभवी ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये संन्यास लेने की घोषणा की जिसमें उन्होंने अपने कोच, टीम के साथी और परिवार को धन्यवाद दिया। महमूदुल्लाह ने अपने पोस्ट में लिखा, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अपने टीम के साथी, कोच और विशेष रूप से प्रशंसकों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया। अपने माता-पिता को भी धन्यवाद देता हूं। अंत में पत्नी और बच्चों का आभार जताता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया। सभी चीजें अच्छी तरह से समाप्त हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन आपको आगे बढ़ना होता है। मेरी टीम और बांग्लादेश क्रिकेट को शुभकामनाएं। 
विज्ञापन

महमूदुल्लाह का करियर
महमूदुल्लाह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत जुलाई 2007 में श्रीलंका के खिलाफ की थी और वह तभी से तीनों प्रारूप में बांग्लादेश टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए थे। वह बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज थे जिसने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप में शतक लगाया था। उन्होंने 2015 विश्व कप में ऐसा किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में भी शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed