फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricketer arrested in actress rape case

रेप के आरोप में क्रिकेटर गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2015 05:15 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh cricketer arrested in actress rape case
वर्ल्ड कप 2015 को अब गिनती के रह गए है। सभी देशों की टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणाएं कर रही है। क्रिकेट के इस खुमार के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप खेलने के लिए जिस एक क्रिकेटर का नाम चयन हुआ है। उस पर पहले से ही एक फिल्म अभिनेत्री से रेप का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर उस क्रिकेटर को गिरफ्तार कर गया है।

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि अगले माह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने के लिए इस क्रिकेटर के लिए कोर्ट से पैरोल मांगी गई थी। जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप करने का है आरोप

Bangladesh cricketer arrested in actress rape case

बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल रुबेल हुसैन पर वहीं की एक 19 वर्षीय अभिनेत्री से रेप करने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि रुबेल ने उसे शादी का झांसा दिया और लम्बे समय तक रेप करता रहा।

जब पीड़िता ने रुबेल से शादी करने की बात कही। तो पहले तो रुबेल आना-कानी करने लगा। लेकिन बाद में बिल्कुल मुकर गया। रुबेल के साफ मना करने के बाद पीड़िता ने पिछले माह पुलिस के पास जाकर केस दर्ज करवाया।

इस मामले में ढाका पुलिस के एक अधिकारी अनिसुर रेहमान का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। जिसमें सभी परीक्षण आरोपी रुबेल हुसैन के खिलाफ पाए गए हैं।

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी तथ्य पेश करते हुए गिरफ्तारी जारी रख्‍ाने की मांग की। जिसे ढाका कोर्ट ने मंजूर कर दिया। वहीं, अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के वर्ल्ड कप जाने के लिए पैरोल मांगी गई। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

"रुबेल शादी करेगा तो केस वापस ले लूंगी"

Bangladesh cricketer arrested in actress rape case

वहीं, मामले में पीड़िता ने कोर्ट से बाहर आते हुए कहा है कि यदि रुबेल उनसे शादी करने को तैयार हो जाता है। तो वह अपना केस वापस ले लेगी।

25 साल के दांए हाथ का तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अभी तक 22 टेस्ट, 53 वनडे और 11 टी-20 मैच खेले हैं। रुबेल ने 2009 में श्रींलंका के खिलाफ ढाका में वनडे मैच की शुरूआत की थी। इसमें रुबेल ने 4 विकेट झटके थे।

आखिरी वनडे मैच भी ढाका में ही जिम्बाबवे के खिलाफ खेला था। इसमें दो विकेट लिए थे। रुबेल के नाम वनडे में कुल 69 विकेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed