फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricket team is ready to welcome Shakib Al Hasan after his one year ban end

कल खत्म हो रहा शाकिब-अल-हसन का प्रतिबंध, भ्रष्टाचार के आरोप में मिली थी दो साल की सजा

Wed, 28 Oct 2020 06:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 28 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh cricket team is ready to welcome Shakib Al Hasan after his one year ban end

बांग्लादेश क्रिकेट टीम भ्रष्टाचार रोधी रोधी नियम के उल्लंघन के दोषी पाए जाने के बाद एक साल की सजा पूरा करने जा रहे हरफनमौला शाकिब अल हसन का स्वागत करने के लिए तैयार है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने एक भारतीय सट्टेबाज से संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने पर शाकिब पर 29 अक्तूबर 2019 को दो साल का प्रतिबंध लगाया था जिसमें से एक साथ निलंबित प्रतिबंध था। उनका यह प्रतिबंध गुरुवार को पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


शाकिब ने इसके बाद कई बार स्वीकार किया कि अधिकारियों को सूचना नहीं देने में उनसे गलती हुई। बांग्लादेश के टी-20 टीम के कप्तान महमुदुल्लाह ने कहा कि टीम ड्रेसिंग रूम में शाकिब के स्वागत का इंतजार कर रही है। महमुदुल्लाह ने कहा, 'हमारा खिलाड़ी वापस आ रहा है।' ईएसपीनक्रिकइंफो के मुताबिक उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि शाकिब इतने वर्षों से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। हम सभी ड्रेसिंग रूम में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

विज्ञापन

Bangladesh cricket team is ready to welcome Shakib Al Hasan after his one year ban end
शाकिब अल हसन - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'यह जानकर अच्छा लग रहा है कि हम उसे देख सकते हैं, उससे बात कर सकते हैं और उसके साथ समय बिता सकते हैं।' यह 33 साल का हरफनमौला खिलाड़ी अभी अमेरिका में है और अगले महीने उनके बांग्लादेश लौटने की संभावना है। शाकिब के साथ पिछले 13 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे माहमुदुल्लाह ने कहा, 'शाकिब एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उसे फिर से लय हासिल करने में देर नहीं लगेगी। मुझे विश्वास है कि क्रिकेट के मैदान में उतरते ही वह इसे वापस पा लेंगे।'

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आबेदीन ने कहा कि शाकिब घरेलू क्रिकेट के जरिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैदान पर वापस आ रहा है। उसे अब घरेलू टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करना होगा क्योंकि हमें अभी कोई अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं खेलनी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed