फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricket team coach Russell Domingo wants to create healthy environment about mental issues

बांग्लादेश के लिए खास रणनीति बना रहे कोच डोमिंगो, कोरोना के बाद क्या आएगा खेल में सुधार?

Mon, 08 Jun 2020 06:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Jun 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh cricket team coach Russell Domingo wants to create healthy environment about mental issues
रसेल डोमिंगो - फोटो : ट्विटर

इतने साल के खेलों के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम की वह छवि नहीं बन पाई जिसकी वह हकदार है। कई जांबाज युवाओं से भरा यह दल आज भी सिर्फ उलटफेर करने तक ही सीमित है। अब कोरोना काल के बाद दोबारा नए सिरे से शुरू हो रहे खेल के लिए कोच डोमिंगो ने नई रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो टीम के अंदर ऐसा माहौल तैयार करना चाहते हैं जहां खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक पहलुओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करें। डोमिंगो इसके साथ ही चाहते हैं कि वह खिलाड़ियों से अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पूरी ईमानदारी की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने क्रिकबज से कहा, 'जहां तक मानसिक थकान की बात है तो मैं चाहता हूं कि खिलाड़ियों को इस मामले में ईमानदार होना चाहिए और उन्हें खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डोमिंगो ने कहा, 'सभी खिलाड़ी इन पहलुओं पर बात करने में खुद को सहज नहीं पाते हैं, लेकिन हम ऐसा माहौल तैयार करना चाहते हैं जहां हमारी टीम, हमारे खिलाड़ी इस पर खुलकर बात करें कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं और क्या उन्हें विश्राम चाहिए और क्या यह शारीरिक या मानसिक मुद्दा है।'


ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी अज्ञात समस्याओं से निबटने के लिए जब खेल से विश्राम लिया था तब क्रिकेटर्स के मानसिक स्वास्थ्य का मसला सामने आया था। इसके बाद युवा बल्लेबाज निक मैडिसनसन भी इस दौर से गुजरे। इंग्लैंड के खिलाड़ी जैसे स्टीव हार्मिसन, मार्कस ट्रेस्कोथिक और ग्रीम फाउलर भी अवसाद के दौर से गुजर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed