{"_id":"5c48974bbdec2273724c3f5c","slug":"bangladesh-cricket-board-recall-sabbir-rahman-for-new-zealand-odis-after-ban-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने निलंबित क्रिकेटर शब्बीर रहमान को वनडे टीम में किया शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश ने निलंबित क्रिकेटर शब्बीर रहमान को वनडे टीम में किया शामिल
Wed, 23 Jan 2019 10:03 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
शब्बीर रहमान
बांग्लादेश ने फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए बुधवार को मध्यक्रम के बल्लेबाज शब्बीर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
इससे पहले शब्बीर का निलंबन एक महीना कम कर दिया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर में एक प्रशंसक को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के लिए छह महीने के लिए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन ने कहा कि बीसीबी ने उन्हें सूचित किया कि शब्बीर का निलंबन इस महीने के आखिर में समाप्त हो जाएगा और इस तरह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, 'इसलिए हमें उसका चयन करने में कोई परेशानी नहीं हुई।'
विज्ञापन
बता दें कि बांग्लादेश 13 फरवरी से 20 मार्च तक न्यूजीलैंड में तीन वन-डे और तीन टेस्ट मैच खेलेगा।
बांग्लादेश की टीम इस प्रकार हैंः
वन-डे टीम: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तास्किन अहमद, शब्बीर रहमान।
टेस्ट टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), महमूदुल्लाह रियाद, तमीम इकबाल, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अबू जयद, खालिद अहमद, तास्किन अहमद।