फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Cricket Board has withdrawn NOC to pacer Mustafizur Rahman for the Pakistan Super League 2026

BCB: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले से पाकिस्तान को लगा झटका, PSL के लिए मुस्तफिजुर को दिया एनओसी वापस लिया

Fri, 24 Apr 2026 12:46 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 24 Apr 2026 12:46 PM IST
सार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीएसएल में खेलने के लिए जारी किया एनओसी वापस ले लिया है। बीसीबी के इस फैसले से पाकिस्तान को झटका लगेगा। आइए जानते हैं कि किस कारण बीसीबी ने एनओसी वापस लिया है।

विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board has withdrawn NOC to pacer Mustafizur Rahman for the Pakistan Super League 2026
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पाकिस्तान को झटका दिया है। दरअसल, बीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मौजूदा सीजन में खेलने के लिए तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया था, लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है। यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया।
विज्ञापन

पीएसएल के शेष मैचों में नहीं खेल पाएंगे मुस्तफिजुर 
बीसीबी ने कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है। आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे। मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है। इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल से हटाए जाने के बाद पीएसएल में खेल रहे थे मुस्तफिजुर
मालूम हो कि मुस्तफिजुर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे। बीसीबी ने एक अन्य फैसले में यह भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पीएसएल 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। यह कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed