Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh coach Chandika Hathurusingha said Shakib Al Hasan is available to play second Test against India

IND vs BAN: शाकिब अल हसन का दूसरे टेस्ट में होगा चयन? बांग्लादेश के मुख्य कोच हथुरुसिंघे ने दिया ये बयान

Wed, 25 Sep 2024 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

शाकिब का चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे। दूसरी ओर, बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे और उन्होंने 32 और 25 रन की पारी खेली थी। इस दौरान शाकिब के फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
Bangladesh coach Chandika Hathurusingha said Shakib Al Hasan is available to play second Test against India
शाकिब अल हसन - फोटो : Twitter

विस्तार

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की चोट को लेकर पहले टेस्ट मैच के दौरान काफी बातें हुई थी जिसके बाद इस बात पर सवालिया निशान लग गया था कि वह कानपुर टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघे ने दूसरे टेस्ट से पहले स्पष्ट किया है कि शाकिब इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

शाकिब की फिटनेस पर उठे थे सवाल 
शाकिब का चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे। दूसरी ओर, बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे और उन्होंने 32 और 25 रन की पारी खेली थी। इस दौरान शाकिब के फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। शाकिब को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंगुली में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह देने पर सवाल खड़े किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हथुरुसिंघे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'शाकिब को लेकर कोई शंका नहीं है। फिलहाल मैंने अपने फिजियो या किसी से भी बात नहीं की है, लेकिन फिर भी वह चयन के लिए उपलब्ध हैं।' कोच ने दूसरी पारी में भारतीय आक्रमण के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए शाकिब की प्रशंसा की जिसमें उन्होंने 56 गेंद में 25 रन बनाए। हालांकि, उनका मानना है कि शाकिब को अपने खेल में सुधार की जरूरत है। 
विज्ञापन

हथुरुसिंघे ने कहा, यह सिर्फ शाकिब के प्रदर्शन की बात नहीं है, मैं सभी के प्रदर्शन से निराश हूं। हम चेन्नई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। मुझे यकीन है कि शाकिब को पता होगा कि उन्हें बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोशिश नहीं की, विपक्षी टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। 

टेस्ट में 250 विकेट पूरा करने के करीब शाकिब 
शाकिब ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ पांच विकेट झटके थे। शाकिब टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरा करने से आठ विकेट दूर हैं। भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से हराया था। बांग्लादेश की नजरें अब 27 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी करने पर टिकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed