फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh captain Mominul Haque We need better mental preparation ahead of 2020 season

करारी हार से निराश दिखे बांग्लादेशी कप्तान, मैच के बाद बोले- दोनों टीमों के बीच का अंतर चिंता की बात

Mon, 25 Nov 2019 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
bangladesh captain Mominul Haque We need better mental preparation ahead of 2020 season
मोमिनुल हक - फोटो : सोशल मीडिया

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक काफी निराश दिखे। भारत ने दोनों मैचों में बांग्लादेश को पारी और रन से हराया। 

विज्ञापन


इंदौर में खेले गए पहले मैच में भारत ने पारी और 130 रन, जबकि कोलकाता में खेले पिंक बॉल टेस्ट में पारी और 46 रन से हरा दिया। इसके साथ भात ने घरेलू सरजमीं पर लगातार 12वीं सीरीज जीती है। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत की यह सातवीं जीत है।
विज्ञापन


हार से निराश मोमिनुल ने मैच के बाद कहा, 'निश्चित तौर से मैं चिंतित और निराश हूं। दोनों टीमों के बीच का अंतर चिंता की बात है। हम पिछले दो मैचों से सबक सीखेंगे और अपनी गलतियों को दोहराएंगे नहीं। गुलाबी गेंद से खेलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि जब यह नई होती है तो काफी स्विंग करती है। कुछ सकारात्मक भी रहा। इबादत ने अच्छी गेंदबाजी की। मुशी भाई और लिटन दास ने दिखाया कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं। इंदौर में पिच काफी सूखी थी। इससे फर्क नहीं पड़ता। हम गेंदबाजी पहले करें या बाद में।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेशी टीम 195 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed