फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh beat west indies in 2nd odi by 160 runs

बांग्लादेश की विंडीज पर रिकॉर्ड जीत

Sun, 02 Dec 2012 07:21 PM IST
खुलना/एजेंसी
खुलना/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 07:21 PM IST
विज्ञापन
bangladesh beat west indies in 2nd odi by 160 runs

मेजबान बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे वन-डे मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 160 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह बांग्लादेश के वन-डे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 146 रन से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन


पांच वन-डे मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने छह विकेट पर 292 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम की जीत के स्टार 19 वर्षीय अनामुल हक रहे जिन्होंने कैरियर का पहला शतक ठोका और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
विज्ञापन


अपना दूसरा वन-डे खेल रहे अनामुल ने 145 गेंदों में 13 चौकों और दो छक्कों के साथ 120 रन की शानदार पारी खेली। वह शतक लगाने वाले बांग्लादेश के तीसरे और विश्व के आठवें सबसे युवा बल्लेबाज बने। कप्तान मुशफिकुर रहीम ने भी 87 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के के साथ 79 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में वेस्ट इंडीज टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 31.1 ओवर में 132 रन पर ही लुढ़क गई। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। मार्लोन सैमुअल्स (16), डरेन ब्रावो (28) और कीरोन पोलार्ड (25) जैसे स्टार बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी फीका रहा। बांग्लादेश के लिए स्पिनर सोहाग गाजी और अब्दुल रज्जाक ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed