फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh beat afganistan by 3 runs in 4th match super four asia cup 2018-19

एशिया कप 2018: बांग्लादेश की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 3 रन से हराया

Mon, 24 Sep 2018 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh beat afganistan by 3 runs in 4th match super four asia cup 2018-19
bangladesh team

बांग्लादेश ने रविवार को खेले गए एशिया कप सुपर-4 के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज की। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को  3 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम इतने ही ओवर में 146 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन


बांग्लादेश के 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 20 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट एहसानुल्ला जनत () के रूप में गिरा। उन्हें रहमान ने नजमुल हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके कुछ ही देर के बाद टीम को एक और झटका लगा। दूसरा विकेट 26 रन के स्कोर पर धाकड़ बल्लेबाज रहमत शाह 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद शहजाद (53) और शाहीदी (71) ने पारी को संभाला, मगर 25वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शहजाद भी महमुदुल्लाह की गेंद पर आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा कप्तान असगर अफगान (39), मोहम्मद नबी (38) और समीउल्लाह शेनवारी ने नाबाद 23 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से मुर्तजा और रहमान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bangladesh beat afganistan by 3 runs in 4th match super four asia cup 2018-19
afg vs ban

इससे पहले बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने इमरूल काएस और महमुदुल्लाह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश की शुरुआत निराशाजनक रही। 16 रन के स्कोर पर पहला विकेट नजमुल हुसैन (6) के रूप में गिरा। आफताब आलम ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। इसके तुरंत बाद स्कोर पर 18 रन पर पहुंचा कि बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। मुजीब उर रहमान ने मोहम्म्द मिथुन को 1 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

इसके बाद रहीम और दास ने टीम को उबारते हुए स्कोर 81 रन तक पहुंचाया। राशिद खान ने 41 रन पर खेल रहे ओपनर दास को आउट कर अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। इसी स्कोर पर शाकिब अल हसन रन आउट होकर वापस लौटे। 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे रहीम भी रन आउट होकर अपना विकेट गंवा बैठे।

इमरूल काएस और महमुदुल्लाह ने टीम की पारी को संभाला और अर्धशतकीय पारी खेल टीम को मजबूती दी। महमुदुल्लाह ने 20वां अर्धशतक बनाया और 81 गेंद पर 74 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान मशरफे मुर्तजा महज 10 रन का योगदान ही टीम को दे पाए। बांग्लादेश की तरफ से इमरुल केइस ने 89 गेंदों पर 6 चौके की मदद से नाबाद 72 रन बनाए, महमुदुल्लाह ने 74 रन शानदार पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से आफताब आलम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि रशीद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक विकेट मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed