{"_id":"5db1d36b8ebc3e0157423ad4","slug":"bangladesh-allounder-mohammad-saifuddin-ruled-out-of-india-series-due-to-back-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टी-20 सीरीज से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टी-20 सीरीज से बाहर
Thu, 24 Oct 2019 10:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
भारत दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन बैक इंजरी के चलते तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, बांग्लादेश ने चोटिल होने के बावजूद भी सैफुद्दीन को टीम में शामिल किया था। बता दें कि उनके पीठ में परेशानी है लेकिन चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि भारत के तीन नवंबर से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज से पहले वो ठीक हो जाएंगे। मगर ऐसा हो नहीं सका और इस बीच खबर आई कि वो टी-20 सीरीज से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Media Release.https://t.co/nhvtCjc1fN
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) October 24, 2019
विज्ञापन
बांग्लादेश ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, 'बार-बार चोटिल होने के कारण शैफ को भारत दौरे से आराम दिया गया है। जिससे उन्हें लंबे समय फिट होने के लिए लंबा समय मिलेगा। उसके पास अब अपने शरीर को मजबूत करने के लिए अधिक समय बिताने का अवसर होगा और उसकी स्थिति की समीक्षा आगामी अपडेट के लिए मेडिकल टीम द्वारा आगामी दिनों में फिर से की जाएगी।'
बता दें कि भारत के खिलाफ बांग्लादेश को तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत तीन नवंबर से होगी। पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा।