फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs ZIM Tamim Iqbal record century helps bangladesh to defeat Zimbabwe

BAN vs ZIM: तमीम इकबाल का रिकॉर्ड शतक, बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया

Tue, 03 Mar 2020 11:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Mar 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
BAN vs ZIM Tamim Iqbal record century helps bangladesh to defeat Zimbabwe
तमीम इकबाल - फोटो : icc

तमीम इकबाल (158) की करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर विशाल स्कोर बनाने वाले बांग्लादेश ने डोनाल्ड टिरिपानो के अंतिम क्षणों की धुआंधार बल्लेबाजी के बावजूद दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बन ली।  

विज्ञापन


बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए मुशफिकुर रहीम (55), महमूदुल्लाह (41) और मोहम्मद मिथुन नाबाद (32) की मदद से आठ विकेट पर 322 बनाए। यह बांग्लादेश का इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला स्कोर 321 रन था। तमीम ने अपनी पारी में 136 गेंदों का सामना कर 20 चौके और तीन छक्के जड़े। उनका यह स्कोर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 2009 में 154 रन बनाए थे। 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे को अंतिम ओवर में चाहिए थे 20 रन, बने 16

जिम्बाब्वे को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे पर 16 ही बने। इससे टीम आठ विकेट पर 318 रन ही बना पाई। टिरिपानो (28 गेंदों पर नाबाद 55) ने अल अमीन हुसैन पर दो छक्के जड़कर मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। अब अंतिम दो गेंदों पर छह रन चाहिए थे लेकिन टिरिपानो एक रन ही बना पाए। उनके अलावा टिनसे कामुनकामवे ने 51, वेस्ले माधवेरे ने 52, सिकंदर रजा ने 66 और टिनोटेंडा मुतोंबोदजी ने नाबाद 34 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से ताइजुल इस्लाम ने तीन विकेट झटके। 

 तमीम के 7000 रन

मैन ऑफ द मैच तमीम ने दो साल बाद पहला जबकि कुल 12वां शतक जमाया। इस दौरान उन्होंने 7000 रन भी पूरे किए। वह वनडे में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed