{"_id":"601a4610853d0f3cf432fda1","slug":"ban-vs-wi-tamim-iqbal-breaks-mushfiqur-rahim-big-record-become-bangladesh-highest-test-run-scorer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BANvWI: तमीम ने रहीम को पछाड़ा, बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बना डाले सर्वाधिक रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvWI: तमीम ने रहीम को पछाड़ा, बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बना डाले सर्वाधिक रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तमीम इकबाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार से चटगांव में शुरू हो चुका है। मैच के पहले ही दिन टीम के अनुभवी और स्टार सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इतिहास रच दिया। वह अब बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (4413) रन के नाम दर्ज था। तमीम के नाम अब 4414 रन हो गए हैं।
2 of 5
तमीम इकबाल
- फोटो : icc
पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान तमीम ने विश्व क्रिकेट में भी एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह अब दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जो एक देश के लिए तीनों फॉर्मेट में टॉप स्कोरर है। बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज अब दुनिया का एकमात्र ऐसा क्रिकेटर बन गया है, जिसने एक देश के लिए तीनों प्रारूपों- टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाए हैं।
3 of 5
tamim iqbal
चटगांव में पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी के दौरान शेनन गेब्रियल के ओवर की पांचवी गेंद पर तमीम ने पैरों की तरफ आती गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा मे खेल दिया और 1 रन बटोर लिया, उस रन के साथ ही तमीम ने मुशफिकुर रहीम के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया और बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
हालांकि तमीम यहां कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और रिकॉर्ड बनाने के तुरंत बाद 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तमीम के विकेट के रूप में वेस्टइंडीज ने मैच की पहली सफलता भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस टेस्ट मैच में दोनों बल्लेबाजों के पास मौका है कि वो इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज करा सकें। तमीम अभी मुशफिकुर से एक रन ही आगे निकले हैं और उनकी पारी समाप्त हो चुकी है, जबकि रहीम को अभी बल्लेबाजी करना है। ऐसे में यह रिकॉर्ड तमीम के पास ज्यादा देर तक शायद ही रहे।
विज्ञापन
5 of 5
शाकिब अल हसन
बता दें कि पहले दिनका खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं। स्टंप्स तक लिटन दास 34 और शाकिब अल हसन 39 रनबनाकर नाबाद हैं। पहले दिन विंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 58 रन देकर तीन विकेट झटके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।