फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs SL Test: Karunaratne's half-century, Sri Lanka takes lead of 211 runs against Bangladesh

BAN vs SL Test: करुणारत्ने का अर्धशतक, श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 211 रन की बढ़त हासिल की

Sat, 23 Mar 2024 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Mar 2024 10:55 PM IST
सार

स्पिनर ताईजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने क्रमश: एंजेलो मैथ्यूज (22) और दिनेश चांदीमल को आउट किया।इसके बाद करुणारत्ने ने टिककर खेलते हुए श्रीलंका की बढ़त 200 रन से पार कराई। 

विज्ञापन
BAN vs SL Test: Karunaratne's half-century, Sri Lanka takes lead of 211 runs against Bangladesh
करुणारत्ने - फोटो : Social Media

विस्तार

सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (52) के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में शिकंजा कस दिया। श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 119 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 211 रन तक पहुंचा दी। कप्तान धनंजय डि सिल्वा 23 और विश्व फर्नांडो दो रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


पहली पारी में 280 रन पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम ने तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो (4/48) की बदौलत बांग्लादेश को 188 रन पर समेटकर 92 रन की बढ़त बनाई थी, लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने दो झटके देकर दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 32 रन कर दिया।
विज्ञापन


स्पिनर ताईजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने क्रमश: एंजेलो मैथ्यूज (22) और दिनेश चांदीमल को आउट किया।इसके बाद करुणारत्ने ने टिककर खेलते हुए श्रीलंका की बढ़त 200 रन से पार कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed