फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK Pakistan team to hoist its national flag on t cricket ground during practice session Bangladesh cricket fans got angry

बवाल: पाकिस्तान टीम ने प्रैक्टिस के दौरान क्रिकेट मैदान पर लगाया अपना झंडा, नाराज हुए बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस

Wed, 17 Nov 2021 09:52 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 17 Nov 2021 09:52 AM IST
सार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को पाकिस्तान की टीम ढाका में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान उसने अपना राष्ट्रीय ध्वज भी मैदान पर लगाया था। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट फैंंस ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
BAN vs PAK Pakistan team to hoist its national flag on t cricket ground during practice session Bangladesh cricket fans got angry
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@theRealPCB

विस्तार

टी-20 विश्व कप 2021 में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली पाकिस्तान की टीम कुछ दिन पहले बांग्लादेश दौरे पर पहुंची हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को पाकिस्तान की टीम मीरपुर ढाका में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान उसने मैदान पर अपना राष्ट्रीय ध्वज गाड़ दिया। जिसके चलते विवाद हो गया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।  

विज्ञापन


क्रिकेट फैंस ने किया विरोध

पाकिस्तान की इस हरकत पर बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस ने नाराजगी जताई है। वहां के एक प्रशंसक ने फेजबुक पर लिखा, विश्व की कई टीमें अब तक बांग्लादेश का दौरा कर चुकी हैं, और बहुत से मैच खेले गए हैं, किसी भी टीम ने अभ्साय के दौरान मैदान पर अपनी राष्ट्रीय ध्वज नहीं गाड़ा, लेकिन ऐसा क्यों किया गया यह क्या संकेत देता है। यह मामला सोशल मीडिया पर ज्यादा तूल पकड़ रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी ने दी सफाई
 
विवाद को आगे बढ़ता देख पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सफाई दी है। पीसीबी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा, उन्होंने पिछले दो महीनों से अभ्यास सत्र के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रथा शुरू कर की है। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं बांग्लादेश के कुछ क्रिकेट फैंस ने टीम को लौट जाने के को कहा है। 

टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलने दौरे पर आई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई है। पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 19 ऩवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के दरम्यान दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed