फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK: Bangladesh Coach Blames Defeat on Dropped Catches and Wrong Decisions Asia Cup

BAN vs PAK: बांग्लादेश के कोच ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- कैच छूटने और गलत फैसलों का खामियाजा भुगता

Fri, 26 Sep 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Sep 2025 03:10 PM IST
सार

मैच के बाद सिमंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुबई की मशहूर 'रिंग ऑफ फायर' लाइट प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा, 'जब हमने शाहीन और नवाज को जीवनदान दिया तो खेल का रूख बदल गया।'

विज्ञापन
BAN vs PAK: Bangladesh Coach Blames Defeat on Dropped Catches and Wrong Decisions Asia Cup
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers

विस्तार

बांग्लादेश के मुख्य कोच फिल सिमंस ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम की हार के लिए कैच छूटने और खराब शॉट चयन को जिम्मेदार ठहराया जिससे एशिया कप फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीद खत्म हो गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने 51 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बांग्लादेश ने शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज के कैच छूटने से मैच गंवा दिया क्योंकि दोनों ने गुरुवार को हुए मैच में मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अफरीदी ने 19 रन, जबकि नवाज ने 25 रन की तेज पारी खेली जिससे पाकिस्तान आठ विकेट पर 135 रन तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन

मैच के बाद सिमंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुबई की मशहूर 'रिंग ऑफ फायर' लाइट प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा, 'जब हमने शाहीन और नवाज को जीवनदान दिया तो खेल का रूख बदल गया। इससे पहले हम नियंत्रण में थे। हो सकता है कि कुछ कैच (रोशनी की वजह से) छूटे हों, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जो कैच हमने छोड़े, उनका रोशनी से कोई लेना-देना था।'

बांग्लादेश इस मामूली लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन उसके बल्लेबाज लगातार खराब शॉट खेलकर लड़खड़ा गए। सिमंस ने कहा, 'ये महज गलत फैसले थे। हर टीम के साथ कभी न कभी ऐसा होता है। आज हमने ऐसा किया। हमने सही शॉट चयन नहीं किया।'
विज्ञापन

सिमंस (62 वर्ष) ने स्वीकार किया कि जब भी सीनियर खिलाड़ी जैसे उनके कप्तान लिटन दास अनुपस्थित होते हैं तो उन्हें बांग्लादेश की बल्लेबाजी में गहराई की कमी खलती है। लिटन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए।

उन्होंने कहा, 'हमने दो मैच पहले ही (श्रीलंका के खिलाफ) 169 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो तनजीद (हसन) और कप्तान (लिटन दास) के एक मैच में नहीं खेलने से उनकी कमी पूरी कर दे। हम उस मुकाम पर पहुंच रहे हैं, हम अभी वहां नहीं पहुंचे हैं। इतनी अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान का नहीं खेलना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed