फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Clinical Bangladesh win by 7 wickets and take a 1-0 lead in the 5-match T20I series

BAN vs NZ: बांग्लादेशियों ने निकाला कीवियों का दम, पहले टी-20 में सात विकेट से दी करारी शिकस्त

Wed, 01 Sep 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Sep 2021 06:10 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम महज 60 रन पर सिमट गई।टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कीवी टीम का यह संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है।

विज्ञापन
Clinical Bangladesh win by 7 wickets and take a 1-0 lead in the 5-match T20I series
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 16.5 ओवर में महज 60 पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश ने 30 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने 25 रन बनाए। इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम 16* और महमुदुल्लाह 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम की खराब शुरुआत रही। बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। टॉम लाथम (18) और हेनरी निकोल्स (18) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। मेजबान टीम की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि नसुम अहमद, शाकिब अल हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन ने दो-दो विकेट झटके। बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कीवी टीम का यह संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी कीवी टीम साल 2014 में केवल 60 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। याद हो की इससे पहले बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को भी 62 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दी थी। यह मुकाबला बांग्लादेश ने 60 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड का सबसे कम टोटल्स
  • 60 बनाम बांग्लादेश, 2021
  • 60 बनाम श्रीलंका, 2014
  • 80 बनाम पाकिस्तान, 2010
  • 81 बनाम श्रीलंका, 2010
  • 86 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2012


शाकिब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
  • 107 - लसिथ मलिंगा
  • 104 - शाकिब अल हसन
  • 99  - टिम साउथी
  • 98 - शाहिद अफरीदी
  • 95 - राशिद खान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed