फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs NEP T20 World Cup Highlights: Bangladesh vs Nepal Scorecard and Result News Updates in Hindi

BAN vs NEP: बांग्लादेश की सुपर-8 में एंट्री, नेपाल को 21 रनों से हराया, नीदरलैंड का सपना टूटा

Mon, 17 Jun 2024 08:38 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 17 Jun 2024 08:38 AM IST
सार

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में नेपाल 19.2 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने यह मैच 21 रनों से जीत लिया।

विज्ञापन
BAN vs NEP T20 World Cup Highlights: Bangladesh vs Nepal Scorecard and Result News Updates in Hindi
बांग्लादेश बनाम नेपाल - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

बांग्लादेश ने सोमवार को नेपाल के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल कर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उनके खाते में छह अंक हो गए हैं। वहीं, उनका नेट रनरेट भी नीदरलैंड से अच्छा हो गया है। फिलहाल टीम ग्रुप डी का 38वां मैच श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है। हालांकि, इस मैच में जीत के बावजूद भी अब उनका क्वालिफाई करना मुश्किल है। 
विज्ञापन


ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल
नेपाल को हराकर बांग्लादेश के खाते में छह अंक हो गए हैं। वहीं उनका नेट रनरेट +0.569 हो गया। है। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। चारों मैचों में जीत के साथ उनके खाते में आठ अंक हैं। उनका नेट रनरेट 0.470 है। नीदरलैंड दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: नेपाल और श्रीलंका हैं।
विज्ञापन


किंग्सटाउन के ऑर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में नेपाल 19.2 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने यह मैच 21 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनका टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। टीम को पहला झटका नौ रन के स्कोर पर लगा। कुशल भर्तेल को तंजिम हसन साकिब ने बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इस मैच में कुशल मुल्ला और दिपेंद्र सिंह एरी के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा का निजी स्कोर नहीं बना सका। बांग्लादेश के खिलाफ आसिफ शेख ने 17, अनिल शाह ने शून्य, रोहित पॉडे ने एक, संदीप जोरा ने एक, कुशल मुल्ला ने 27, दिपेंद्र ने 25 रन बनाए। वहीं, गुलशन, सोमपाल, अबिनाश और संदीप ने कोई रन नहीं बनाया।


बांग्लादेश की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने की शुरुआत झटके के साथ हुई। तंजिद हसन को सोमपाल कमी ने पहली ही गेंद पर आउट किया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद कप्तान नाजमुल हसन शांतो भी सिर्फ चार रन बनाकर लौटे। इस मैच में बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रनों की पारी नहीं खेल पाया। लिट्टन दास ने 10, शाकिब अल हसन ने 17, तौहदी हृदय ने नौ, महमूदुल्लाह ने 13, जाकेर अली ने 12, तंजिम हसन साकिब ने तीन, रिशाद हुसैन ने 13, मुस्तफिजुर रहमान ने तीन और तस्किन अहमद ने 12* रन बनाए। नेपाल के लिए सोमपाल कमी, दिपेंद्र सिंह एरी, रोहित पॉडेल और संदीप लामिछाने ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed