{"_id":"66700be259ada30862098ab0","slug":"ban-vs-nep-sandeep-lamichhane-made-a-big-record-became-the-second-fastest-bowler-to-take-100-wickets-in-t20-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAN vs NEP: संदीप लामिछाने ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs NEP: संदीप लामिछाने ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बने
Mon, 17 Jun 2024 03:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:41 PM IST
सार
नेपाल के घातक स्पिनर संदीप लामिछाने ने दो विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया। दरअसल, टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 54 मैचों में यह कारनामा किया।
विज्ञापन
संदीप लामिछाने
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। सोमवार को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट विसेंट में खेला गया जिसमें युवा स्पिनर संदीप लामिछाने ने इतिहास रच दिया। नेपाल का यह स्पिनर टी20 प्रारुप में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।
किंग्सटाउन के ऑर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में नेपाल 19.2 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट तंजीम हसन साकिब ने लिए। घातक गेंदबाज ने चार विकेट चटकाए।
संदीप ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में नेपाल के घातक स्पिनर संदीप लामिछाने ने दो विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया। दरअसल, टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 54 मैचों में यह कारनामा किया। वहीं, पहले स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं। उन्होंने 53 मैचों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में एक नाम पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का भी है जिन्होंने 71 मैचों में 100 विकेट पूरे किए।
विज्ञापन
टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले दुनिया के गेंदबाज

- 53 मैच - राशिद खान - अफगानिस्तान
- 54 मैच - संदीप लामिछाने - नेपाल
- 63 मैच - वानिंदु हसरंगा- श्रीलंका
- 71 मैच - हारिस रऊफ - पाकिस्तान