फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs IND Champions Trophy 2025 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch BAN vs IND Match

BAN vs IND Live Streaming: जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Thu, 20 Feb 2025 12:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:29 PM IST
सार

Bangladesh vs India Live Streaming, ICC Champions Trophy 2025: ग्रुप चरण में भारत को तीन मैच खेलने है और वो एक भी मैच गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती है। भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा।

विज्ञापन
BAN vs IND Champions Trophy 2025 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch BAN vs IND Match
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम का सामना गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ग्रुप चरण में भारत को तीन मैच खेलने है और वो एक भी मैच गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती है। भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली को करना होगा बेहतर प्रदर्शन 
यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विराट कोहली, रोहित और यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली असफलताओं से मिले झटके का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया, जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज में क्रमश: 4-1 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

Champions Trophy: पिछले पांच वनडे में बांग्लादेश से तीन बार हारा भारत, दुबई में रोहित की टीम का शानदार रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हार बदल सकती है समीकरण 
चैंपियंस ट्रॉफी में हालांकि भारत के सामने चुनौती घरेलू सीरीज से काफी अलग है। ग्रुप ए में भारत के प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हाल ही में उसका सामना करने वाले इंग्लैंड की तुलना में कहीं अधिक प्रेरित नजर आ रहे हैं और एक हार भी लीग चरण के पूरे समीकरण को बदल सकती है। हालांकि भारत ने पिछले कुछ समय में 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

IND vs BAN Playing 11: शमी का खेलना तय, हर्षित-अर्शदीप में किसे मिलेगी जगह, वरुण और कुलदीप में से कौन खेलेगा?
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 20 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला स्टार्स स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed