फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Head-to-Head Stats Records Champions Trophy 2025 India vs Bangladesh All Stats You need to know

Champions Trophy: पिछले पांच वनडे में बांग्लादेश से तीन बार हारा भारत, दुबई में रोहित की टीम का शानदार रिकॉर्ड

Thu, 20 Feb 2025 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Feb 2025 12:29 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ हालांकि, पिछले पांच वनडे मैचों में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को पिछले पांच में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
IND vs BAN Head-to-Head Stats Records  Champions Trophy 2025 India vs Bangladesh All Stats You need to know
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगा। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि ग्रुप-बी में एक भी हार किसी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। भारत के लिए यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन


उससे पहले खिलाड़ियों के फॉर्म को परखने का यह अच्छा जरिया होगा। बांग्लादेश के खिलाफ हालांकि, पिछले पांच वनडे मैचों में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को पिछले पांच में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि दुबई के मैदान पर वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


IND vs BAN Playing 11: शमी का खेलना तय, हर्षित-अर्शदीप में किसे मिलेगी जगह, वरुण और कुलदीप में से कौन खेलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत vs बांग्लादेश पिछले पांच वनडे
भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले पांच वनडे में भारत ने दो और बांग्लादेश ने तीन मैच जीते हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला अक्तूबर 2023 में खेला गया था। वनडे विश्व के उस मैच में भारत ने बांग्लादेश को पुणे में सात विकेट से हराया था। वहीं, उससे पहले सितंबर 2023 में दोनों टीमों का कोलंबो में एशिया कप में आमना-सामना हुआ था। तब बांग्लादेश की टीम ने छह रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, दिसंबर 2022 में भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया था। वहीं, इस मुकाबले से पहले मीरपुर में लगातार दो मैचों में बांग्लादेश ने भारत को शिकस्त दी थी।

IND vs BAN Head-to-Head Stats Records  Champions Trophy 2025 India vs Bangladesh All Stats You need to know
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter
भारत vs बांग्लादेश ओवरऑल स्टैट्स
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक वनडे में 41 बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से 32 बार टीम इंडिया ने और आठ बार बांग्लादेश की टीम ने जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा है। किसी तटस्थ स्थान यानी न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमें वनडे में 12 बार भिड़ चुकी हैं और भारत ने इसमें से 10 मैच जीते हैं। दो में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है। 

दुबई में दो बार भिड़ चुकी दोनों टीमें
चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें पिछली बार 2017 में आमने-सामने आई थीं। तब भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया था। दुबई में इन दोनों टीमों का दो बार सामना हो चुका है। दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। ये दोनों मुकाबले 2018 एशिया कप के थे। दुबई में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने यहां छह वनडे मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा है। वहीं, बांग्लादेश ने यहां पर तीन वनडे खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। 

BAN vs IND Live Streaming: जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

IND vs BAN Head-to-Head Stats Records  Champions Trophy 2025 India vs Bangladesh All Stats You need to know
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter
पिच रिपोर्ट 
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी होने की उम्मीद है। इसलिए, इस मुकाबले में स्पिनरों का दबदबा रहेगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक, इस मैदान पर खेले गए पिछले 10 वनडे मैचों में केवल एक बार कोई टीम 250 से अधिक रन बनाने में सफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed