{"_id":"640e0b8ce9c1f74a2a025695","slug":"ban-vs-eng-world-champion-england-defeated-against-bangladesh-lost-in-first-t20-series-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAN vs ENG: बांग्लादेश के खिलाफ पस्त हुआ विश्व चैंपियन इंग्लैंड, पहली टी20 सीरीज में मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs ENG: बांग्लादेश के खिलाफ पस्त हुआ विश्व चैंपियन इंग्लैंड, पहली टी20 सीरीज में मिली हार
Sun, 12 Mar 2023 10:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:57 PM IST
सार
मेहदी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 20 ओवर में 117 रन पर समेट दिया। जवाब में बांग्लादेश ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बनाकर यह मैच सात गेंद शेष रहते जीत लिया।
विज्ञापन
जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैन ऑफ द मैच मेहदी हसन मिराज के ऑलराउंड प्रदर्शन और नजमुल हुसैन शांतो की उपयोगी पारी की मदद से बांग्लादेश ने रविवार को इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने 2-0 से अजेय बढ़त बनाते हुए तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश पहली बार टी-20 सीरीज खेल रहा है और उसने यह जीत ली।
मेहदी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 20 ओवर में 117 रन पर समेट दिया। मेहमान टीम के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। उनके अलावा फिल सॉल्ट ने 25 रन का योगदान दिया। मेहदी हसन ने 12 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और 20 रन बनाए।
जवाब में बांग्लादेश ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बनाकर यह मैच सात गेंद शेष रहते जीत लिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने अपने तीन विकेट 56 रन पर गंवा दिए थे। नजमुल और मेहदी हसन ने चौथे विकेट के लिए 41 रन की उपयोगी साझेदारी करके टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। नजमुल ने नाबाद 46 रन बनाए।