फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs AFG T20: Afghanistan defeats Bangladesh by 7 wickets in Asia Cup 2022 3rd Match in Sharjah UAE

BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को धोया, लगातार दूसरा मैच जीतकर सुपर-4 में बनाई जगह

Tue, 30 Aug 2022 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Aug 2022 11:02 PM IST
सार

Bangladesh vs Afghanistan (BAN vs AFG) T20 Asia Cup: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए थे। मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
BAN vs AFG T20: Afghanistan defeats Bangladesh by 7 wickets in Asia Cup 2022 3rd Match in Sharjah UAE
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में पिछली बार की उपविजेता टीम बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए थे। मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को हराया था। बांग्लादेश पर जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम है। बांग्लादेश का यह पहला मैच था। अब टीम एक सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। दोनों में से जीतने वाली टीम सुपर-4 में जगह बनाएगी। वहीं, अफगानिस्तान ने ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए ग्रुप स्टेज को खत्म किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत खराब रही। इस मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने कहर बरपाया। बांग्लादेश के सात में से छह विकेट मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने झटके। चार ओवर में मुजीब ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद ने चार ओवर के कोटे में 22 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम छह रन, एनामुल हक पांच रन, कप्तान शाकिब अल हसन 11 रन बनाकर आउट हुए। तीनों को मुजीब ने पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) पवेलियन भेजा। इसके बाद राशिद की फिरकी का जादू चला। उन्होंने मुशफिकुर रहीम (1), अफीफ हुसैन (12) और महमदुल्लाह (25) को पवेलियन भेजा। मोसद्दक हुसैन ने आखिर में 31 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली और बांग्लादेश के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। वहीं, मेहदी हसन 14 रन बनाकर रन आउट हुए। सैफुद्दीन नाबाद रहे।

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान शाकिब ने ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज को विकेटकीपर मुशफिकुर के हाथों स्टंप आउट कराया। इसके बाद हजरतुल्लाह जजई और इब्राहिम जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी निभाई। हजरतुल्लाह 26 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान मोहम्मद नबी आठ रन बना सके।

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 48 रन था। टीम को 60 गेंदों में 80 रन की जरूरत थी। आखिरी पांच ओवर में अफगानिस्तान को 52 रन की जरूरत थी। तब इब्राहिम और जादरान क्रीज पर थे। इसके बाद जादरान ने गियर बदला और 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करवा दिया। इब्राहिम 41 गेंदों में चार चौके की मदद से 42 रन और नजीबुल्लाह जादरान 17 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। जादरान ने अपनी पारी में एक चौका और छह छक्के लगाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed